संजय सिंह ने कहा- मोदी से गले मिलकर राहुल ने क्या गलत किया ?
[email protected] । Jul 21 2018 12:04AM
आम आदमी पार्टी (आप) ने आज लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गले मिलने का समर्थन किया और कहा कि संसद में नीतियों का विरोध किया जाना चाहिए, न कि व्यक्तियों का।
आम आदमी पार्टी (आप) ने आज लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गले मिलने का समर्थन किया और कहा कि संसद में नीतियों का विरोध किया जाना चाहिए, न कि व्यक्तियों का। वरिष्ठ आप नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री अक्सर विदेशी राष्ट्र प्रमुखों से गले मिलते हैं तो संसद में राहुल गांधी के उनसे गले मिलने में क्या गलत है। सिंह ने कहा, ''संसद लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है जहां नीतियों की आलोचना की जानी चाहिए, न कि व्यक्तियों की। लेकिन भाजपा के लोग गले मिलने को पसंद नहीं करते, वे गाली गलौज में विश्वास करते हैं।’’
सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मोदी पर हमला बोलने के बाद राहुल गांधी प्रधानमंत्री के पास पहुंचे और उनसे गले मिले। इससे समूचा सदन आश्चर्यचकित रह गया।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़