कांग्रेस नेता कैप्टन सतीश शर्मा का निधन, सुरजेवाला बोले- वह समर्पण और वफादारी की प्रतिमूर्ति थे

Captain Satish Sharma

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के निकट सहयोगी रहे शर्मा नरसिम्हा राव सरकार में 1993 से 1996 तक केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री रहे। आंध्र प्रदेश के सिकंदराबाद में 11 अक्टूबर, 1947 को जन्मे शर्मा एक पेशेवर वाणिज्यिक पायलट थे।

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा का बुधवार को गोवा में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। शर्मा कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे। शर्मा के बेटे समीर ने कहा, ‘‘उनका गोवा में रात आठ बजकर 16 मिनट पर निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली में किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर गोवा से दिल्ली लाया जा रहा है।’’  

इसे भी पढ़ें: ब्रेन सर्जरी के बाद इक्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति गुस्तावो नोबोआ का निधन 

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के निकट सहयोगी रहे शर्मा नरसिम्हा राव सरकार में 1993 से 1996 तक केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री रहे। आंध्र प्रदेश के सिकंदराबाद में 11 अक्टूबर, 1947 को जन्मे शर्मा एक पेशेवर वाणिज्यिक पायलट थे। रायबरेली और अमेठी निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर चुके शर्मा तीन बार लोकसभा सदस्य चुने गए थे। वह तीन बार राज्यसभा सदस्य भी बने और उन्होंने मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। वह पहली बार जून 1986 में राज्यसभा सदस्य बने और बाद में राजीव गांधी के निधन के बाद 1991 में अमेठी से लोकसभा सदस्य चुने गए। 

इसे भी पढ़ें: पूर्व राज्यपाल एवं उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रामा जोइस का निधन 

इसके बाद वह जुलाई 2004 से 2016 तक राज्यसभा सदस्य रहे। शर्मा के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा एवं एक बेटी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने शर्मा के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा के निधन से बेहद दु:खी हूं। कैप्टन शर्मा समर्पण और वफादारी की प्रतिमूर्ति थे। मैं उनके परिवार एवं मित्रों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़