Congress नेता विजय वडेट्टीवार का दावा, Monsoon Session में विपक्ष से डरे PM और गृह मंत्री

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

नागपुर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संसद में विपक्ष का सामना करने से डर रही है। उन्होंने कहा कि तीन हफ्ते चले संसद के मानसून सत्र में न तो प्रधानमंत्री और न ही गृह मंत्री सदन में उपस्थित रहे। उनके अनुसार जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद सरकार डर गई और जनता के प्रति अपनी जवाबदेही से पीछे हट गई।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भाजपा-नीत केंद्र सरकार संसद में विपक्षी दलों का सामना करने से डर रही है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल के शीर्ष नेतृत्व ने मानसून सत्र में हिस्सा नहीं लिया। वडेट्टीवार ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद यह सरकार डर गई है और विपक्ष का सामना भी नहीं कर पाई, यह बात साफ हो गई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सत्र पूरे तीन हफ्ते तक चला, लेकिन न तो प्रधानमंत्री और न ही गृह मंत्री (सदन में) दिखाई दिए।’’ कांग्रेस विधायक दल के नेता ने कहा, ‘‘वे वहां मौजूद क्यों नहीं रहे?

उन्हें किस बात का डर था? जब संसद का सत्र चल रहा हो और प्रधानमंत्री और गृह मंत्री मौजूद न हों, तो आप देश की जनता के प्रति जवाबदेह नहीं रह जाते। आप विपक्ष से डरते हैं, आप राहुल (गांधी) जी से डरते हैं... पूरे देश की जनता तक यही संदेश पहुंचा है।’’ संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बृहस्पतिवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

इसके साथ ही हंगामेदार मानसून सत्र का समापन हुआ। प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई और राम मंदिर के लिए मिले चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर विपक्ष ने इस सत्र के दौरान जोरदार विरोध किया और कई अहम विधेयक बिना किसी बहस के पास कर दिए गए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़