कांग्रेस के नेता यशवंत सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Yashwant Sinha

पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता यशंवत सिन्हा को पीठ में गंभीर दर्द की शिकायत के बाद यहां के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता यशंवत सिन्हा को पीठ में गंभीर दर्द की शिकायत के बाद यहां के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 84 वर्षीय सिन्हा को मंगलवार को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामले 547 दिन बाद एक लाख से कम

सूत्रों ने बताया, ‘‘चार डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है और इस समय उनकी स्थिति पहले से बेहतर है।’’ एसएसकेएम अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया, ‘‘उनकी स्थिति बेहतर है और हम उनकी सेहत पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़