कांग्रेस के नेतृत्व में ‘‘धर्मनिरपेक्ष गठबंधन’’ की केंद्र में बनेगी सरकार: ए राजा

congress-led-coalition-will-form-new-government-a-raja

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजा टू जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में आरोपी थे लेकिन 2017 में वह बरी हो गए। उन्होंने अनुमान जताया कि भाजपा 200 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी जबकि कांग्रेस का 150 से अधिक सीटों पर जीतने का अनुमान है और शेष सीटों पर क्षेत्रीय दल जीतेंगे।

ऊटी। द्रमुक नेता आंदीमुथु राजा का मानना है कि लोकसभा चुनावों में न तो भाजपा और न ही कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना है लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व में ‘‘धर्मनिरपेक्ष गठबंधन’’ केंद्र में अगली सरकार बना सकता है। चार बार सांसद रहे राजा तीसरी बार नीलगिरि से चुनाव लड़ रहे हैं। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दलों ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं और उनकी रणनीति विपक्षी गठबंधन के चुनावों के बाद संख्या बल पर निर्भर करेगी।

इसे भी पढ़ें: अन्नाद्रमुक ने दयानिधि मारन पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजा टू जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में आरोपी थे लेकिन 2017 में वह बरी हो गए। उन्होंने अनुमान जताया कि भाजपा 200 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी जबकि कांग्रेस का 150 से अधिक सीटों पर जीतने का अनुमान है और शेष सीटों पर क्षेत्रीय दल जीतेंगे। राजा ने कहा, ‘‘कांग्रेस और भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिल सकता है। लेकिन संभावना है कि चुनावों के बाद कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष गठबंधन का नेतृत्व कर सकती है।’’

इसे भी पढ़ें: अन्नाद्रमुक ने स्टालिन पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का लगाया आरोप

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पूर्ण आंकड़े नहीं बता सकता। राजनीतिक रूप से मैं कह सकता हूं कि कांग्रेस के प्रदर्शन में सुधार आएगा और वह 150 से अधिक सीट लाएगी। भाजपा 200 सीटों का आंकड़े पार नहीं कर पाएगी और शेष सीट क्षेत्रीय दलों के खाते में जाएंगी।’’ उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में द्रमुक नीत महागठबंधन 38 में से 30 से 33 सीटें लाएगी। राजा से जब पूछा गया कि क्या तेलंगाना राष्ट्र समिति और वाईएसआर कांग्रेस कांग्रेस नीत गठबंधन को समर्थन देंगी तो उन्होंने कहा, ‘‘टीआरएस या वाईएसआरसीपी या टीएमसी या बीएसपी या (राकांपा) के शरद पवार और यहां तक कि सपा के अखिलेश यादव का कांग्रेस के साथ थोड़ा मतभेद हो सकता है, लेकिन सभी धर्मनिरपेक्षता को बुलंद करने के लिए एकताबद्ध हैं।’’

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़