कांग्रेस ने कार्पोरेट घरानों के प्रिय पात्र को मप्र में अध्यक्ष बनाया: अमित शाह

Congress made Dear Chairperson of corporate houses as MP: Amit Shah
[email protected] । May 4 2018 8:13PM

शाह ने कहा, ‘‘राहुल बाबा दूरबीन से भी देखेंगे तो कांग्रेस नजर नहीं आती है। मध्य प्रदेश भाजपा संगठन का गढ़ है। यह लड़ाई बड़े और कार्पोरेट घरानों के साथ है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि विपक्षी पार्टी ने कार्पोरेट घरानों के प्रिय व्यक्ति को अपना अध्यक्ष बनाया है जबकि भाजपा गरीब, किसान और आदिवासियों का प्रतिनिधित्व करती है। शाह ने कहा, ‘‘राहुल बाबा दूरबीन से भी देखेंगे तो कांग्रेस नजर नहीं आती है। मध्य प्रदेश भाजपा संगठन का गढ़ है। यह लड़ाई बड़े और कार्पोरेट घरानों के साथ है। कांग्रेस ने कार्पोरेट घरानों के प्रिय पात्र को अपना अध्यक्ष बनाया है।’’ शाह ने कहा कि भाजपा किसान, गरीब, आदिवासी और दलितों का प्रतिनिधित्व करती है जबकि कांग्रेस राजा-महाराजाओं पर निर्भर रहती है। जाहिर है वह परोक्ष रूप से कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर भी इशारा कर रहे थे।भाजपा अध्यक्ष ने यहां भेल दशहरा मैदान में भाजपा की प्रदेशस्तरीय विस्तारित बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।

प्रदेश में भाजपा के शासनकाल में हुए विकास और सामाजिक कल्याण के कार्यों की प्रशंसा करते हुए शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में जो काम किया गया है वह देश के अन्य राज्यों के सामने एक मिसाल है। इससे प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकलकर विकासशील राज्य हो गया है।शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमें कांग्रेस को प्रदेश से मूल समेत उखाड़ फेंकना है तथा वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 सीटों पर विजय हासिल करनी है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद केन्द्र की भाजपा नीत सरकार के विकास कार्यों के आधार पर उसके बाद हुए महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हाल ही में त्रिपुरा सहित 14 राज्यों में भाजपा ने सरकार बनायी है और अब 15 मई को चुनाव परिणाम के बाद कर्नाटक राज्य में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़