भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सुबल भौमिक को मिला त्रिपुरा से टिकट

congress-names-candidates-for-two-lok-sabha-seats-in-tripura
[email protected] । Mar 23 2019 4:52PM

कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक भाजपा छोड़ कर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए सुबल भौमिक पश्चिम त्रिपुरा सीट से लड़ेंगे जबकि प्रज्ञा देब बर्मन को पूर्वी त्रिपुरा सीट से चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।

अगरतला। त्रिपुरा में विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने राज्य में लोकसभा की दो सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। राज्य में 11 एवं 18 मार्च को दो चरणों में चुनाव होने हैं। पार्टी की ओर से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक भाजपा छोड़ कर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए सुबल भौमिक पश्चिम त्रिपुरा सीट से लड़ेंगे जबकि प्रज्ञा देब बर्मन को पूर्वी त्रिपुरा सीट से चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।

इसे भी पढ़ें: UP कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर फतेहपुर सीकरी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

भाजपा में पांच साल रहने के बाद 57 वर्षीय भौमिक 19 मार्च को कांग्रेस में लौट आए थे। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता एवं त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष प्रद्युत किशोर देब बर्मन की बड़ी बहन प्रज्ञा देब बर्मन राजनीति में नयी हैं। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष तपस डे ने कहा कि भौमिक एवं बर्मन दोनों ही 24 मार्च को नामांकन दाखिल करेंगे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़