कांग्रेस का नया दांव, रघुबर दास के खिलाफ गौरव वल्लभ को बनाया उम्मीदवार

congress-new-bet-gaurav-vallabh-made-candidate-against-raghubar-das
[email protected] । Nov 17 2019 10:22AM

रामगढ़ से ममता देवी को टिकट दिया गया है। मुख्यमंत्री के खिलाफ उम्मीदवार बनाए जाने के बारे में पूछे जाने पर वल्लभ ने कहा कि मैं इस चुनौती को स्वीकार करता हूं।

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ को झारखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रघुबर दास के खिलाफ उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की ओर से शनिवार रात दो उम्मीदवारों की सूची जारी की गई जिसमें वल्लभ का नाम प्रमुख है जिन्हें जमशेदपुर-पूर्व से उम्मीदवार बनाया गया है।

इस विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री रघुबर दास वर्तमान में विधायक हैं। रामगढ़ से ममता देवी को टिकट दिया गया है। मुख्यमंत्री के खिलाफ उम्मीदवार बनाए जाने के बारे में पूछे जाने पर वल्लभ ने कहा, मैं इस चुनौती को स्वीकार करता हूं। इस क्षेत्र और झारखंड के लोगों के साथ पिछले पांच वर्षों में सिर्फ धोखा हुआ है। जनता रघुबर दास और भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है। झारखंड में कांग्रेस 81 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में झामुमो और राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। वह 31 सीटों पर लड़ रही है। उधर, कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को छह उम्मीदवारों की भी घोषणा की। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़