कांग्रेस पार्टी और किसानों का रिश्ता 100 साल से भी ज्यादा पुराना है: आजाद

congress-party-and-farmers-relationship-is-more-than-100-years-old-says-ghulam-nabi-azad
[email protected] । Mar 30 2019 7:50PM

कांग्रेस पार्टी की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए आजाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और किसानों का रिश्ता सौ साल से भी पुराना है।

सोनीपत। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाब आजाद ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस का हाथ किसानों के साथ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों के हित में काम किया है। कांग्रेस पार्टी की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए आजाद ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी और किसानों का रिश्ता सौ साल से भी पुराना है। जब अंग्रेज़ चंपारण (बिहार) में किसानों से ज़बरदस्ती नील की खेती करवाते थे उस वक्त महात्मा गांधी ने किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ी और अंग्रेजों को झुकने पर विवश कर दिया। तब से लेकर आज तक कांग्रेस ने निरंतर खेती को आगे बढ़ाने के साथ-साथ किसानों की हितों की रखवाली की हैI’

इसे भी पढ़ें: हरियाणा की जनता ने परिवर्तन का मन बनाया: गुलाम नबी आजाद

कांग्रेस के हरियाणा मामलों के प्रभारी महासचिव आजाद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के समय में खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए कई बांध बनाने के साथ नहरों का जाल बिछाया गया, वहीं इंदिरा गांधी उत्पादन बढ़ाने के लिए हरित क्रांति लेकर आईं। साथ में खाद, कीटनाशक दवाइयों के उद्योग लगवाएI यूपीए अध्यक्ष (सोनिया गांधी) ने जहां किसानों का कर्जा माफ करवाया, वहीं राहुल गांधी ने मोदी सरकार में जोरदार पैरवी कर किसानों की बेशकीमती जमीन कौड़ियों के भाव अधिगृहीत होने से रोकीI उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों द्वारा मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्जा माफ़ होने से सिद्ध हो गया है कि कांग्रेस का हाथ किसानों के साथ हैI कांग्रेस और किसान का अटूट रिश्ता रहा है, वहीं मोदी सरकार हमेशा महापूंजीपतियों के साथ खड़ी नज़र आई हैI 

इसे भी पढ़ें: परिवर्तन यात्रा का मकसद देश और प्रदेश में परिवर्तन लाना: गुलाम नबी आजाद

कांग्रेस की समन्वय समिति द्वारा संचालित परिवर्तन यात्रा गुलाम नबी आज़ाद व भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में घरौंडा से शुरू हो कर पानीपत, इसराना, गोहाना, लाखन माजरा, महम, कलानौर, बेरी होती हुए झज्जर पहुंचीI पार्टी नेताओं ने एक सुर में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने की अपील कीI समन्वय समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा कि प्रदेश के किसानों के हालात बेहद दयनीय हैंI किसान को उनकी फसलों के उचित भाव नहीं मिले और जो फसलें एम.एस.पी. के दायरे में हैं उनकी खरीद के लिए अनावश्यक शर्ते थोप रखी हैंI सरकार ने खाद की कीमत बढ़ाई वहीं बैग का वजन घटा कर दोहरा नुकसान कियाIट्रैक्टर के स्पेयर पार्ट्स, खाद और कीटनाशक पर जी.एस.टी. लगाकर किसानों को माली नुकसान पहुंचाया जबकि हमारे शासनकाल में इन पर कोई टैक्स नहीं थाI 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़