ठीक होकर गंगा राम अस्पताल से घर लौटी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी

dd

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को यहां एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि वह 30 जुलाई को यहां भर्ती हुई थीं। सर गंगा राम अस्पताल (एसजीआरएच) ने पूर्व में कहा था कि वह “नियमित परीक्षण और जांच” के लिये भर्ती हुई थीं।

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को यहां एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि वह 30 जुलाई को यहां भर्ती हुई थीं। सर गंगा राम अस्पताल (एसजीआरएच) ने पूर्व में कहा था कि वह “नियमित परीक्षण और जांच” के लिये भर्ती हुई थीं।

इसे भी पढ़ें: UPA की भूमिका पर कांग्रेस के भीतर ही उठे सवाल, तिवारी ने पूर्व CAG की रिपोर्ट को बताया 2014 में हार का जिम्मेदार

एसजीआरएच (प्रबंधन बोर्ड) के अध्यक्ष डॉ. डी एस राणा को उद्धृत करते हुए स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया, “30 जुलाई 2020 की शाम सात बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज दोपहर बाद एक बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

छुट्टी दिये जाने के वक्त उनकी हालत स्थिर थी।’’ एसजीआरएच ने शुक्रवार को बुलेटिन में कहा था, “उनकी जांच की जा रही है और उनमें संतोषजनक सुधार दिख रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़