पेट्रोल-डीजल के दाम पर बंधा विपक्षी एकता का मंच, मोदी सरकार के लिए खतरा!

congress-protest-against-modi-sarkar
रेनू तिवारी । Sep 10 2018 10:26AM

पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस की ओर से बुलाये गए ''भारत बंद'' के तहत सोमवार को 20 से अधिक विपक्षी दलों

नयी दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस की ओर से बुलाये गए 'भारत बंद' के तहत सोमवार को 20 से अधिक विपक्षी दलों के नेताओं का राजघाट से रामलीला मैदान की तरफ मार्च शुरू हुआ और रामलीला मैदान पर जाकर रुका। रानलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक पेट्रोल पंप पर रुके उनके साथ सोनिया गांधी भी मौहजूद रही। 

राहुल गांधी यहां से जनता को संबोधित करेंगे। रामलीला मैदान में  पेट्रोल-डीजल के दाम पर बधां ये विपक्ष का मंच 2018-2019 के चुनावो के लिए मोदी सरकार के लिए बड़ी चुनौती हैं। 

इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित विभिन्न दलों के नेता शामिल हैं ।

कांग्रेस के मुताबिक समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), जद(एस), आम आदमी पार्टी (आप), तेलुगू देसम पार्टी (तेदेपा), राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), नेशनल कांफ्रेंस, झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक (झाविमो-प्र), एआईयूडीएफ, केरल कांग्रेस (एम), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी), आईयूएमएल और लोकतांत्रिक जनता दल के नेता इस प्रदर्शन में शामिल हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने इस मौके पर संवाददाताओं से कहा, 'देश के सभी विपक्षी दलों ने भारत बंद में शामिल होने का फैसला किया। इसके साथ ही यह भी सहमति बनी कि दिल्ली में भी हमें एकजुटता दिखानी होगी। सभी आज के प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं।'

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने इन सभी विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं से बात की थी जिसके बाद सभी ने 'भारत बंद' का समर्थन किया। कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ 'भारत बंद' बुलाया है। पार्टी ने सभी सामाजिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे 'भारत बंद' का समर्थन करें।

कांग्रेस का कहना है कि उसकी ओर से बुलाये गये 'भारत बंद' सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा, ताकि आम जनता को दिक्कत नहीं हो।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़