महाराष्ट्र के लिए कांग्रेस ने 20 उम्मीदवारों कीसूची जारी की, किसे कहां से मिला टिकट
कांग्रेस अब तक मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के खिलाफ नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से अपना उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है।राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।
नयी दिल्ली। कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार देर रात उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारीकी जिसमें कुल 20 नाम शामिल हैं।इससे पहले पार्टी ने रविवार को 51 उम्मीदवारों की अपनी पहली और गत मंगलवार को 52 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी।
Congress party releases a list of 20 candidates for the upcoming elections to the legislative assembly of Maharashtra. #MaharashtraAssemblyPolls pic.twitter.com/37T2Cse4vI
— ANI (@ANI) October 2, 2019
पार्टी अब तक कुल 123 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ गठबंधन के तहत 125 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।कांग्रेस अब तक मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के खिलाफ नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से अपना उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है।राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।
अन्य न्यूज़