हरियाणा में कांग्रेस को झटका, पूर्व सांसद अरविंद शर्मा भाजपा में शामिल
[email protected] । Mar 15 2019 3:02PM
भाजपा में शामिल होने के बाद शर्मा ने कहा कि उनके लिये सवाल यह नहीं था कि किस पार्टी में शामिल होना है। पिछले दो-ढाई वर्षो में उन्होंने इस सरकार का कामकाज देखा है कि यह कैसे काम करती है।
नयी दिल्लीष। लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले हरियाणा से कांग्रेस के पूर्व सांसद अरविंद शर्मा शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में अरविंद शर्मा भाजपा में शामिल हुए । अरविंद शर्मा करनाल से सांसद रह चुके हैं।
Delhi: Former Congress MP from Haryana Arvind Sharma joins BJP in presence of Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar pic.twitter.com/KNT9wsaShQ
— ANI (@ANI) March 15, 2019
भाजपा में शामिल होने के बाद शर्मा ने कहा कि उनके लिये सवाल यह नहीं था कि किस पार्टी में शामिल होना है। पिछले दो-ढाई वर्षो में उन्होंने इस सरकार का कामकाज देखा है कि यह कैसे काम करती है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर विपक्ष एयर स्ट्राइक पर सवाल उठा रहा है । इन सभी स्थितियों पर विचार करने के बाद मैंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय किया।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़