कांग्रेस का ‘‘अब होगा न्याय’’ कैंपेन शुरु, जावेद अख्तर ने लिखा गीत

congress-start-ab-hoga-nyay-campaign-javed-akhtar-has-written-campaign-theme-song

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने युद्धघोष ‘‘अब होगा न्याय’’की घोषणा करते हुए ‘न्याय’ विषय पर केंद्रित एक अभियान की शुरुआत की और पार्टी के प्रस्तावित न्यूनतम आय योजना (न्याय) तथा ‘‘भाजपा शासन में हुए’’ ‘अन्याय’ का जिक्र किया।

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने युद्धघोष ‘‘अब होगा न्याय’’की घोषणा करते हुए ‘न्याय’ विषय पर केंद्रित एक अभियान की शुरुआत की और पार्टी के प्रस्तावित न्यूनतम आय योजना (न्याय) तथा ‘‘भाजपा शासन में हुए’’ ‘अन्याय’ का जिक्र किया। पार्टी ने कहा कि अभियान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को केंद्र में रखा गया है और उनकी शैली को दर्शाया गया है जो अनौपचारिक, असल है और उन्हें लोगों के साथ आसानी से जोड़ने में मदद करती है। अभियान में शामिल किए गए विषयों में ‘न्याय’ योजना, गरीबी उन्मूलन, युवाओं के लिए नौकरियां, किसान, महिला आरक्षण, सरलीकृत जीएसटी, सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा एवं उद्यम शामिल हैं। ये सभी विषय कांग्रेस के घोषणापत्र ‘हम निभाएंगे’ में भी शामिल हैं । 

इसे भी पढ़ें: भाजपा कभी वंशवाद की राजनीति नहीं करती, दास बोले- तभी मजदूर CM बन गया

अभियान की विशिष्टता के तौर पर हजारों कंटेनर ट्रकों परकांग्रेस अभियान के विज्ञापन होंगे जो पार्टी के संदेश को देश के विभिन्न हिस्सों तक लेकर जाएंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का प्रचार अभियान ‘‘न्याय’’ के इर्द- गिर्द केन्द्रित होगा। यह शब्द न केवल पार्टी की प्रस्तावित न्यूनतम आय गारंटी योजना को रेखांकित करता है बल्कि समाज के सभी वर्गों को न्याय देने की बात भी करता है।

इसे भी पढ़ें: बिरयानी को लेकर मुजफ्फरनगर में भिड़े कांग्रेस समर्थक, नौ लोग गिरफ्तार

उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कि ‘‘ अभियान दिलों को जीतने पर केन्द्रित होगा” कहा, “लोगों को ‘अच्छे दिन’ का वादा किया गया लेकिन इस सरकार के तहत उन्होंने खौफनाक समय देखा..समाज के बड़े वर्ग को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा गया। देश में न्याय की मांग की जा रही है।”

इसे भी पढ़ें: मोदी बड़े तानाशाह, KCR छोटे तानाशाह: गुलाम नबी आजाद

शर्मा ने कहा कि पार्टी ने चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन कर अपने प्रचार के लिए सभी जरूरी इजाजत ली है। कांग्रेस ने कहा कि अभियान का मुख्य गीत ‘मैं ही तो हिन्दुस्तान हूं’ जावेद अख्तर ने लिखा है और संगीत अर्जुना हरजाई ने दिया है। अभियान फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है और इसके छायाकार तुषार कांति राय हैं। वहीं पटकथा अनुजा चौहान ने लिखी है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, अभियान पैनल के साथ-साथ कोर कमेटी के सदस्य प्रचार की रणनीति तैयार करने में शामिल रहे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़