कांग्रेस के निलंबित विधायक रोशन बेग ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

congress-suspended-mla-roshan-beg-resigned-from-the-assembly
[email protected] । Jul 9 2019 3:48PM

बेग ने कहा, ‘‘ मैं मुंबई या दिल्ली नहीं जा रहा हूं। राज्य के हज समिति का अध्यक्ष होने के नाते मैं हज यात्रियों के यात्रा प्रबंधन को देखने हवाईअड्डा जा रहा हूं।’’ पार्टी सहयोगियों से बातचीत के प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि उनके सहयोगियों ने उन्हें ‘हेल्लो बोला’। विधायक को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था क्योंकि वह पार्टी नेताओं के खिलाफ आवाज उठा रहे थे।

बेंगलुरु। कर्नाटक की कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार को बुधवार को एक और झटका लगा। कांग्रेस के निलंबित विधायक आर. रोशन बेग ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। बेग ने विधानसभा के अध्यक्ष के. आर. रमेश कुमार के कार्यालय से बाहर निकलते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज मैंने कर्नाटक विधानसभा से अपना इस्तीफा अध्यक्ष को सौंप दिया।’’कांग्रेस के निलंबित विधायक ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह दिल्ली या मुंबई नहीं जाएंगे। नाराज चल रहे विधायक मुंबई के एक होटल मं अपना डेरा डाले हुए थे।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक के सियासी घटनाक्रम पर लोकसभा में हंगामा, राहुल गांधी ने भी लगाए नारे

बेग ने कहा, ‘‘ मैं मुंबई या दिल्ली नहीं जा रहा हूं। राज्य के हज समिति का अध्यक्ष होने के नाते मैं हज यात्रियों के यात्रा प्रबंधन को देखने हवाईअड्डा जा रहा हूं।’’ पार्टी सहयोगियों से बातचीत के प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि उनके सहयोगियों ने उन्हें ‘हेल्लो बोला’। विधायक को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था क्योंकि वह पार्टी नेताओं के खिलाफ आवाज उठा रहे थे।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक की राजनैतिक स्थिति का विरोध करते हुए कांग्रेस सांसदों ने सदन से किया वाक आउट

कांग्रेस के पूर्व सरकार में मंत्री रह चुके बेग ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल और कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव को जिम्मेदार ठहराया। अभी तक 14 विधायक अपना इस्तीफा दे चुके हैं जिनमें से कांग्रेस के 11 विधायक और जद(एस) के तीन विधायक हैं। अगर इनका इस्तीफा स्वीकार होता है तो गठबंधन सरकार की संख्या विधानसभा में 102 हो जाएगा। वहीं भाजपा के पक्ष में संख्या 107 है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़