कांग्रेस का आरोप, हमारे विधायकों को अपने पाले में करना चाह रही भाजपा

congress-wants-to-blame-our-legislators-on-their-own
[email protected] । May 28 2019 7:21PM

विखे पाटिल के बेटे सुजय मार्च में भाजपा में शामिल हो गए थे और तब से ऐसी अटकलें हैं कि पूर्व मंत्री भी भगवा पार्टी में शामिल होंगे। चव्हाण ने यहां पत्रकारों को बताया, ‘‘तकनीकी तौर पर वह (विखे पाटिल) अभी भी कांग्रेस में हैं।

मुंबई। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायकों को भाजपा अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है, लेकिन वह अपने प्रयासों में सफल नहीं होगी। चव्हाण ने यह टिप्पणी तब की जब उनसे पार्टी के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के भाजपा में शामिल होने की संभावना के बारे में पूछा गया। ऐसी अटकलें हैं कि विखे पाटिल कांग्रेस के कुछ विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

विखे पाटिल के बेटे सुजय मार्च में भाजपा में शामिल हो गए थे और तब से ऐसी अटकलें हैं कि पूर्व मंत्री भी भगवा पार्टी में शामिल होंगे। चव्हाण ने यहां पत्रकारों को बताया, ‘‘तकनीकी तौर पर वह (विखे पाटिल) अभी भी कांग्रेस में हैं। उनके सत्ताधारी पार्टी में शामिल होने की संभावना है। लेकिन मैं नहीं समझता कि हमारे विधायक भाजपा में शामिल होंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा कांग्रेस या एनसीपी के विधायकों पर डोरे डाल रही है। लेकिन मैं नहीं समझता कि ऐसा हो सकेगा। हम सतर्क हैं।’’ कांग्रेस नेता ने महाराष्ट्र में महागठबंधन के घटक दलों की एक बैठक के बाद यह टिप्पणी की।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़