राफेल सौदे के खिलाफ कांग्रेस खोलेगी मोर्चा, दो अगस्त को होगा बड़ा प्रदर्शन
कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिला मुख्यालयों में दो अगस्त को राफेल सौदे के मुद्दे पर प्रदर्शन का आयोजन करेगी। यह जानकारी एचपीसीसी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुखू ने दी है।
शिमला। कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिला मुख्यालयों में दो अगस्त को राफेल सौदे के मुद्दे पर प्रदर्शन का आयोजन करेगी। यह जानकारी एचपीसीसी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुखू ने दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपायुक्तों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेगी जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध किया जाएगा कि वह राष्ट्र को बताएं कि उनकी सरकार ने मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती सप्रंग सरकार द्वारा किए गए इसी आशय के समझौते की तुलना में लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए अत्य धिक कीमत क्यों दी।
अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान संसद में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए गये आरोपों को दोहराते हुये सुखू ने कहा , ‘‘ देश जानना चाहता है कि मोदी सरकार ने 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए 60,145 करोड़ रूपया क्यों दिया जबकि इसी सौदे के लिए सप्रंग - दो सरकार ने केवल 18,940 करोड़ रूपये का सौदा किया था।
कांग्रेस लड़ाकू विमान सौदे को लेकर सरकार को निशाना बना रही है और इसमें गड़बड़ी का आरोप लगा रही है हालांकि, सरकार ने आरोप को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
अन्य न्यूज़