अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो बिहार से बाढ़ की समस्या होगी समाप्त: गोहिल

congress-would-solve-bihars-flood-problem-if-voted-to-power-says-shaktisinh-gohil
[email protected] । Feb 2 2019 12:11PM

बिहार के कांग्रेस प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल ने यहां तीन फरवरी को पार्टी की ‘जन आकांक्षा रैली’ के बारे में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए यह बात कही।

पटना। कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि अगर पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों में सत्ता में आती है तो वह बिहार में बाढ़ के मुद्दे को नेपाल के साथ उठाकर इसे सुलझाएगी। राज्य के कांग्रेस प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल ने यहां तीन फरवरी को पार्टी की ‘जन आकांक्षा रैली’ के बारे में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए यह बात कही। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की बिहार में यह पहली जनसभा होगी।

इसे भी पढ़ें: शक्ति सिंह गोहिल से मिले पप्पू यादव, महागठबंधन में शामिल होने की संभावना

गोहिल ने कहा, ‘चूंकि फसलों, जीवन और संपत्ति को अधिकतम नुकसान पहुंचाने वाली नदियां ज्यादातर नेपाल से निकलती हैं, समस्या का समाधान पड़ोसी देश के साथ बात करके ही निकलेगा। हम बिहार की जनता से वादा करते हैं कि अगर केन्द्र में हम सत्ता में आते हैं तो इस समस्या को सुलझाया जाएगा।’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़