शिकागो यात्रा रद्द होना नापाक साजिश का परिणाम: ममता बनर्जी

consequences-of-the-nefarious-plot-to-cancel-the-trip-to-chicago-says-mamata-banerjee
[email protected] । Sep 12 2018 8:58AM

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने परोक्ष रूप से केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार का हवाला देते हुए शिकागो की उनकी प्रस्तावित यात्रा रद्द किये जाने को नापाक साजिश बताया।

बेलूर मठ। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने परोक्ष रूप से केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार का हवाला देते हुए शिकागो की उनकी प्रस्तावित यात्रा रद्द किये जाने को नापाक साजिश बताया। शिकागो में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक संबोधन के 150 साल पूरे होने के मौके पर रामकृष्ण मठ और मिशन के वैश्विक मुख्यालय बेलूर मठ में लोगों को संबोधित करते हुए बनर्जी ने अमेरिका में इसका आयोजन नहीं हो पाने पर निराशा जतायी।

बनर्जी ने किसी का नाम लिये बिना कहा, ‘मैं शिकागो जाना चाहती थी...कुछ लोगों की नापाक साजिश के कारण मैं वहां नहीं जा पायी।’ उन्होंने कहा, ‘इस घटना से मुझे बहुत चोट पहुंची है।’ तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने शिकागो की यात्रा के लिए सारी तैयारियां की थी लेकिन कार्यक्रम के आयोजकों ने जून में उन्हें सूचित किया कि कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़