उत्तराखंड में आई आपदा के बाद से वहां रह रहे सहारनपुर के 10 लोगों से संपर्क टूटा

Uttarakhand disaster

सिंह ने बताया कि ये लोग वहां मजदूरी के लिये गये थे और रविवार को ग्लेशियर टूटने के बाद से परिजनों का इनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

सहारनपुर। उत्तरखंड में ग्लेशियर टूटने की घटना के बाद से वहां रह रहे सहारनपुर के 10 लोगों से संपर्क टूट गया है जिनका पता लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने पहल की है। सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिह ने  बताया कि सहारनपुर जिले के नकुड थाना क्षेत्र के अम्बेहटा कस्बे से तीन , बेहट क्षेत्र से एक और तहसील सदर क्षेत्र से कुल छह लोग है जिनसे उतराखंड में आई आपदा के बाद से सम्पर्क नहीं हो रहा है। सिंह ने बताया कि ये लोग वहां मजदूरी के लिये गये थे और रविवार को ग्लेशियर टूटने के बाद से परिजनों का इनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

इसे भी पढ़ें: अफजल गुरु को फांसी देने के आठ साल पूरे होने पर कश्मीर में बंद

सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन की ओर से हरिद्वार के सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस और सहारनपुर कलेक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जो उतराखंड में लापता हुए श्रमिकों के परिजनो के सम्पर्क में रहेगा एवं उत्तराखंड प्रशासन से मिल रही सूचनाओं का आदान-प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि सहारनपुर के अपर जिलाधिकारी विनोद शर्मा , बिजनौर के एसपी (सिटी) और लखीमपुर खीरी से एक अन्य अधिकारी सहित तीन लोगो को जोठीमठ भेजा गया है जो इन इलाकों से वहां काम के लिए गए श्रमिको के बारे में सूचना एकत्र करेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़