LJP में नहीं थमता दिख रहा विवाद, पशुपति ने किया नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान

Pashupati Paras
अभिनय आकाश । Jun 19 2021 8:37PM

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी की जो पुरानी कमेटी थी, राष्ट्रीय हो, प्रदेश की हो या जितने भी प्रकोष्ठ हैं, सभी को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। नई छोटी सी कमेटी तत्काल कार्य करने के लिए बनाई गई है, 8 लोगों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बनाई गई है।

दिवंगत दिग्गज नेता रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में पड़ी फूट लगातार और गहरी होती जा रही है। चाचा-भतीजा के बीच सियासी शह और मात का खेल भी बदस्तूर जारी है। पार्टी अध्यक्ष पशुपति पारस ने पार्टी की नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। पशुपति पारस द्वारा घोषित की गई नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आठ सदस्यों को शामिल किया गया है। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी की जो पुरानी कमेटी थी, राष्ट्रीय हो, प्रदेश की हो या जितने भी प्रकोष्ठ हैं, सभी को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। नई छोटी सी कमेटी तत्काल कार्य करने के लिए बनाई गई है, 8 लोगों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बनाई गई है।

इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग से मिलने के बाद बोले चिराग, मैं ही पार्टी प्रेसिडेंट, बंद कमरे में अध्यक्ष का चुनाव नहीं होता

गौरतलब है कि चिराग पासवान ने एक दिन बाद कमेटी की बैठक बुलाई है। इसमें चौधरी महबूब अली कैसर (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), वीणा देवी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), सुनीता शर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), चंदन सिंह (राष्ट्रीय महासचिव), प्रिंस राज (राष्ट्रीय महासचिव), संजय सराफ (राष्ट्रीय महासचिव), रामजी सिंह (राष्ट्रीय महासचिव) और विनोद नागर (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष) शामिल हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़