बिहार में वंदे मातरम को लेकर विवाद, ओवैसी के विधायक बोले- संविधान में कहीं नहीं लिखा गाना जरूरी है

Aimim
अंकित सिंह । Dec 4 2021 4:32PM

अख्तरुल इमान ने कहा कि राष्ट्रीय गीत गाना अनिवार्य नहीं है। राष्ट्रीय गीत गाना एक विकल्प है। उसको गाना हमारे लिए जरूरी नहीं है। विवाद बढ़ने के साथ भाजपा विधायक संजय सिंह ने कहा कि जिन लोगों को सदन में राष्ट्रीय गीत गाने पर एतराज है वह देश से प्यार नहीं करते तथा उन्हें देशभक्ति का पाठ पढ़ाए जाने की आवश्यकता है।

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र खत्म हो गया है। हालांकि सत्र के खत्म होने के साथ ही एक नया विवाद शुरू हो गया है। बिहार विधानसभा के आखिरी दिन सदन में राष्ट्रीय गीत गाया गया। लेकिन राष्ट्रीय गीत गाने से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के विधायक ने इंकार कर दिया। विधायक के इनकार के बाद बिहार विधानसभा में नया बखेड़ा शुरू हो गया। इसके बाद भाजपा भी अब पलटवार कर रही है। भाजपा ने विधायक को देश छोड़ने तक की सलाह दे दी है। 

एआईएमआईएम के विधायक हैं अख्तरुल इमान। अख्तरुल इमान ने वंदे मातरम गाने से इनकार कर दिया। अख्तरुल इमान ने कहा कि स्पीकर जबरन राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान गाने की परंपरा को थोप रहे हैं। इसके साथ ही ओवैसी की पार्टी के पांचों विधायक ने राष्ट्रीय गीत जाने से मना कर दिया। अख्तरुल इमान ने अपने दावे को मजबूत करते हुए कहा कि संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि राष्ट्रीय गीत को गाना अनिवार्य है। 

अख्तरुल इमान ने कहा कि राष्ट्रीय गीत गाना अनिवार्य नहीं है। राष्ट्रीय गीत गाना एक विकल्प है। उसको गाना हमारे लिए जरूरी नहीं है। विवाद बढ़ने के साथ भाजपा विधायक संजय सिंह ने कहा कि जिन लोगों को सदन में राष्ट्रीय गीत गाने पर एतराज है वह देश से प्यार नहीं करते तथा उन्हें देशभक्ति का पाठ पढ़ाए जाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही संजय सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों के लिए देश में कोई जगह नहीं है। आपको बता दें कि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने एक अच्छी परंपरा शुरू की है जिसके तहत सदन की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी और समापन राष्ट्रीय गीत से होगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़