असम में कोविड-19 के 273 नए मामले, पांच मरीजों की मौत

Assam Covid Cases Update

राज्य के स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में 2690 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 5,94,851 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 345 लोग ठीक हो गए। राज्य में अब तक 2.39 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है।

गुवाहाटी| असम में कोविड-19 के 273 नए मामले आने से शनिवार को संक्रमितों की कुल संख्या 6,04,809 हो गई जबकि पांच और मरीजों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 5,921 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई है।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में 2690 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 5,94,851 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 345 लोग ठीक हो गए। राज्य में अब तक 2.39 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है। असम में 1.94 करोड़ लोग कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ले चुके हैं, वहीं 63.43 लाख लोग दोनों खुराक ले चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत ने असम में बेदखली अभियान को लेकर भ्रामक बयान के लिए ओआईसी की आलोचना की

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़