कोरोना संकट से दया भाव के साथ निपटना होगा: राहुल गांधी

Rahul Gandhi

लॉकडाउन से हमारे गरीब और कमजोर वर्ग के लोग तबाह हो जाएंगे। यह उस भारत के लिए बहुत बड़ा झटका होगा जिससे हम प्यार करते हैं। भारत में सबकुछ एक जैसा नहीं है। हमें सावधानी से सोच-विचार कर निर्णय लेना चाहिए।

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान मजदूरों एवं गरीबों के सामने पेश आ रही मुश्किलों का हवाला देते हुए शुक्रवार को कहा कि सरकार को इस संकट से दया भाव के साथ निपटने की जरूरत है। गरीबों और मजदूरों की परेशानी से जुड़ी एक खबर साझा करते हुए गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘लॉकडाउन से हमारे गरीब और कमजोर वर्ग के लोग तबाह हो जाएंगे। यह उस भारत के लिए बहुत बड़ा झटका होगा जिससे हम प्यार करते हैं। भारत में सबकुछ एक जैसा नहीं है। हमें सावधानी से सोच-विचार कर निर्णय लेना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इस संकट से हमें बहुत बारीकी और दया भाव के साथ निपटने की जरूरत है।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके बाद दिल्ली और कुछ अन्य शहरों से मजूदरों और गरीबों के अपने घरों के लिए पैदल निकलने की खबरें आ रही हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़