आगरा में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 14 नये मामले सामने आने के बाद कुल मामले बढ़़कर 1210 हुए

Agra

र्तमान में ऐसे मरीजों की संख्या 111 जिनका अभी उपचार चल रहा है। वहीं अभी तक आगरा में 21541 लोगों के नमूने लिये जा चुके हैं। आगरा में ठीक होने वालों की दर 83.80 प्रतिशत पर है।

आगरा। आगरा में कोविड-19 के 14 नये मामले सामने आने से इसके कुल मामले बढ़कर 1210 हो गए हैं। यह जानकारी जिलाधिकारी पी एन सिंह ने दी। जिलाधिकारी पी एन सिंह ने बताया कि पांच और मरीजों के स्वस्थ होने से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1014 हो गयी है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कोरोना से 12 और लोगों की मौत, संक्रमण के 685 नए मामले

उन्होंने बताया कि दो दिन से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है जिससे मृतक संख्या 85 पर रुकी हुई है। उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में ऐसे मरीजों की संख्या 111 जिनका अभी उपचार चल रहा है। वहीं अभी तक आगरा में 21541 लोगों के नमूने लिये जा चुके हैं। आगरा में ठीक होने वालों की दर 83.80 प्रतिशत पर है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़