मुंबई में बेकाबू कोरोना की रफ्तार, नए मामले 10000 के पार, लॉकडाउन लगाने की तैयारी में सरकार

corona in Mumbai
अंकित सिंह । Jan 4 2022 7:37PM

मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर की माने तो अगर हालात और बिगड़ते हैं तो यहां लॉकडाउन लगाया जा सकता है। पेडनेकर ने कहा कि अगर यहां कोविड​​-19 के दैनिक मामले 20,000 का आंकड़ा पार करते हैं तो केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार शहर में लॉकडाउन लगाया जाएगा।

माया नगरी मुंबई में कोरोनावायरस के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। मुंबई में आज कोरोनावायरस के 10860 नए मामले सामने आए हैं जबकि दो और संक्रमितों की मौत हुई है। वर्तमान में मुंबई में 47476 सक्रिय मामले हैं। पिछले दिनों में देखें तो लगातार मुंबई में कोरोनावायरस के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर की माने तो अगर हालात और बिगड़ते हैं तो यहां लॉकडाउन लगाया जा सकता है। पेडनेकर ने कहा कि अगर यहां कोविड​​-19 के दैनिक मामले 20,000 का आंकड़ा पार करते हैं तो केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार शहर में लॉकडाउन लगाया जाएगा।

पेडनेकर ने कहा कि आज कोई भी लॉकडाउन नहीं चाहता है और इसे निश्चित रूप से लागू नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि अभी हर कोई इससे उबर रहा है। अगर लॉकडाउन फिर से लागू किया जाता है तो यह सभी को बुरी तरह प्रभावित करेगा। लेकिन अगर कोविड-19 के दैनिक मामले 20,000 के आंकड़े को पार करते हैं तो केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार नगर निकाय और राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन लगाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे कोविड-19 अनुकूल व्यवहार का पालन करें, बाजारों, मॉल और विवाह समारोहों में भीड़भाड़ से बचें और ठीक से मास्क पहनें। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़