मेघालय में कोरोना से संक्रमित डॉक्टर की मौत, परिवार के छह सदस्यों में संक्रमण की पुष्टि

Meghalaya

मृतक के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि 69 वर्षीय डॉक्टर जॉन एल साइलो का तड़के पौने तीन बजे निधन हो गया। वह बेथनी अस्पताल के संस्थापक थे। सोमवार शाम को साइलो के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

शिलॉन्ग।  मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के अब तक एकमात्रसंक्रमित रोगी एक डॉक्टर की बुधवार सुबह मौत हो गई। उन्होंने बताया कि डॉक्टरकी पत्नी सहित परिवार के छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मृतक के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि 69 वर्षीय डॉक्टर जॉन एल साइलो का तड़के पौने तीन बजे निधन हो गया। वह बेथनी अस्पताल के संस्थापक थे। सोमवार शाम को साइलो के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ मुझे यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि मेघालय में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए पहले शख्य का तड़के पौने तीन बजे निधन हो गया। उनके परिवार और प्रियजनों के साथ मेरी संवेदनाए हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’ संगमा ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘अभी तक 68 (नमूनों की) जांच में छह संक्रमित पाए गए हैं, जो कि राज्य में कोविड-19 से संक्रमित शख्स के परिवार के सदस्य या सेवक हैं। सभी छह लोगों की दोबारा जांच भी की गई है। अन्य कोई भी जांच में संक्रमित नहीं पाया गया है।’’ 

इसे भी पढ़ें: सोनोवाल ने भारत-भूटान सीमा पर आवाजाही रोकने का निर्देश दिया

बेथनी अस्पताल के शिलॉन्ग परिसर जहां डॉक्टर भर्ती थे और री भोई जिले के नोंगपोह में दूसरे परिसर को सील कर दिया गया है और उसे संक्रमण मुक्त किया जा रहा है। दोनों केन्द्रों में भर्ती सभी लोगों को पृथक कर दिया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने 22 मार्च के बाद अस्पताल के शिलॉन्ग परिसर गए करीब 2000 लोगों की अब तक पहचान की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़