आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की तादाद 88 हजार के पार, अब तक 925 मरीजों की हुई मौत

Corona

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अब तक 43,255 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। वहीं 44,431 मरीजों का इलाज चल रहा है।

अमरावती। आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,813 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या 88,671 हो गई। स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि 52 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 925 हो गई। बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,208 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली है। अब तक 43,255 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। वहीं 44,431 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: विशाखापत्तनम के फार्मास्युटिकल फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी आग, एक घायल 

बता दें कि पूर्वी गोदावरी जिला में पिछले 24 घंटों में 1,324 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 12,391 से अधिक हो गई। वहीं यहां 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं पश्चिमी गोदावरी में संक्रमण के 1,012 नए मामले सामने आए हैं। बुलेटिन के अनुसार, पिछले सप्ताह तक संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित कुर्नूल जिले में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 10,357 हो गई जिनमें से 4,527 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में संक्रमित होने की दर 5.56 प्रतिशत है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़