दिल्ली में कोरोना संक्रमण की संख्या 77 हजार के पार, अबतक 2,492 मरीजों की जा चुकी जान

Coronavirus

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में रिकॉर्ड 3,947 मामले सामने आए थे। बुधवार को दिल्ली ने देश में सबसे बुरी तरह प्रभावित शहरों की सूची में मुंबई को पीछे छोड़ दिया था।

नयी दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,460 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 77,000 के पार हो गई। वहीं इस खतरनाक वायरस की वजह से अब तक 2,492 लोगों की जान जा चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में रिकॉर्ड 3,947 मामले सामने आए थे। बुधवार को दिल्ली ने देश में सबसे बुरी तरह प्रभावित शहरों की सूची में मुंबई को पीछे छोड़ दिया था। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार का ऐलान, 31 जुलाई तक बंद रहेंगे सभी स्कूल 

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 63 लोगों की मौत हुई। बुलेटिन में बताया गया कि मृतकों की संख्या 2,492 हो गई है और संक्रमितों की संख्या 77,240 है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़