हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 851 हुई, 491 मरीज उपचार के बाद हो चुके हैं ठीक

Coronavirus

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर डी धीमान ने बताया कि अब तक 491 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को 11 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है, जिससे राज्य में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 851 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर डी धीमान ने कहा कि ताजा मामलों में, कांगड़ा से 10 और सोलन से एक मामला सामने आया है। राज्य में अब उपचाररत मरीजों की संख्या 339 हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस के विधायक दल के नेता हुए आईसोलेट, कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने की आशंका 

उन्होंने बताया कि आठ मरीज शुक्रवार को संक्रमण से ठीक हुए हैं, जिनमें कांगड़ा के पांच और शिमला, सोलन और ऊना के एक-एक मरीज शामिल हैं। धीमान ने बताया कि अब तक 491 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। हिमाचल प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़