कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार

[email protected] । Aug 5 2016 5:37PM

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। दो दिनों पहले सर गंगाराम अस्पताल में उनके कंधे की सर्जरी हुई थी। स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। दो दिनों पहले सर गंगाराम अस्पताल में उनके कंधे की सर्जरी हुई थी। अस्पताल के अध्यक्ष (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. डी.एस. राणा की तरफ से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, ‘‘डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम के तहत डिपार्टमेंट ऑफ पल्मोनोलॉजी में उनका इलाज चल रहा है और मुंबई के डॉ. संजय देसाई तथा सर गंगा राम अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतीक गुप्ता की टीम ने उनके कंधे की सर्जरी की।’’

वाराणसी से मंगलवार को पहुंचने के बाद 69 वर्षीय गांधी को आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से बुधवार को उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वाराणसी में बीमार पड़ने के बाद उन्होंने अपना रोड शो बीच में ही छोड़ दिया। रोड शो के दौरान उनके बायें कंधे में चोट आ गयी थी।

कांग्रेस अध्यक्ष को गुरुवार को आईसीयू से बाहर निकाला गया। शीला दीक्षित और राज बब्बर सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने अस्पताल में उनसे मुलाकात की। सूत्रों ने कहा कि बुधवार की रात को दो घंटे तक उनके कंधे का ऑपरेशन चला। उन्होंने कहा कि वह कम से कम पांच दिनों तक अस्पताल में रह सकती हैं और उन्हें फिजियोथेरेपी की जरूरत होगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़