भाजपा की यात्रा पर अदालत का फैसला ‘लोकतंत्र की बड़ी जीत’: शाह

court-decides-on-bjp-visit-to-big-victory-of-democracy-amit-shah
[email protected] । Dec 8 2018 6:28PM

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में रैली पर कलकत्ता उच्च न्यायालय के फैसले को ‘‘लोकतंत्र के लिए बड़ी जीत’’ बताया।

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में रैली पर कलकत्ता उच्च न्यायालय के फैसले को ‘‘लोकतंत्र के लिए बड़ी जीत’’ बताया। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने राज्य में होने वाली भाजपा की ‘रथ यात्रा’ पर पश्चिम बंगाल सरकार को 14 दिसंबर तक फैसला लेने का शुक्रवार को निर्देश दिया। शाह ने अदालत के आदेश के बाद ट्वीट कर कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस के कुशासन का पर्दाफाश करने के लिए राज्य में राजनीतिक अभियान चलाने के भाजपा के कानूनी अधिकार को खारिज करने की ममता दीदी की कोशिशों को अदालत ने विफल कर दिया, जिसने बंगाल प्रशासन को सहयोग करने के लिए कहा है। लोकतंत्र के लिए बड़ी जीत। भाजपा जल्द ही अपनी गणतंत्र बचाओ यात्रा निकालेगी।’’

यह भी पढ़ें- राजस्थान में भाजपा उम्मीदवार के घर EVM मिलने से हो गया हंगामा

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने भाजपा के उन पत्रों का कोई जवाब नहीं देने के लिए शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार को कड़ी फटकार लगायी जो उसने राज्य में अपनी रथयात्राओं के लिए अनुमति मांगने के लिए लिखे थे। अदालत ने साथ ही राज्य के शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे रथयात्राओं पर 14 दिसम्बर तक कोई निर्णय करें। इससे पहले अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि भगवा दल को तीन ‘‘यात्राओं’’ की अनुमति नहीं देकर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख राज्य में लोकतंत्र का "गला घोंट" रही हैं।

यह भी पढ़ें- बुलेट ट्रेन बना रहे हैं पर जवानों को बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं देतेः अखिलेश

शाह ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम निश्चित तौर पर यात्राएं निकालेंगे और हमें कोई भी व्यक्ति नहीं रोक सकता। पश्चिम बंगाल में बदलाव के प्रति भाजपा प्रतिबद्ध है। ‘यात्राएं’ रद्द नहीं हुई हैं, महज स्थगित हुई हैं।’’ उन्होंने कहा कि यात्राओं की इजाजत लेने के लिए उनकी पार्टी न्यायिक प्रक्रिया का पालन करेगी। उन्होंने कहा कि वह शनिवार को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़