3 साल बाद दायर हुए कन्हैया के खिलाफ आरोपपत्र पर 19 जनवरी को विचार करेगा कोर्ट

court-to-consider-chargesheet-against-kanhaiya-others-on-jan-19
[email protected] । Jan 15 2019 1:15PM

दिल्ली पुलिस ने जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार एवं उनके साथियों के खिलाफ 2016 में दर्ज देशद्रोह मामले में आरोपपत्र दाखिल किया।

नयी दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय संघ (जेएनयूएसयू) के अध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ 2016 के जेएनयू देशद्रोह मामले में दायर आरोप पत्र पर विचार करने के लिए मंगलवार को 19 जनवरी की तारीख तय की। मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दीपक शेरावत के मंगलवार को छुट्टी पर होने के कारण अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए तारीख तय की।

इसे भी पढ़ें : कन्हैया ने आरोपपत्र को बताया राजनीति से प्रेरित, कहा- मामले की हो त्वरित सुनवाई

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दायर किया था। दिल्ली पुलिस का कहना है कि कन्हैया कुमार ने जुलूस की अगुवाई की और जेएनयू परिसर में फरवरी 2016 में देश विरोधी नारे लगाए जाने का कथित तौर पर समर्थन किया था। पुलिस ने विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों उमर खालिद तथा अनिर्बान भट्टाचार्य पर जेएनयू परिसर में संसद हमले के मुख्य साजिशकर्ता अफजल गुरु को फांसी दिए जाने की बरसी नौ फरवरी 2016 को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर भारत विरोधी नारे लगाने का आरोप भी लगाया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़