आंध्र प्रदेश में कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत, अबतक 3,117 व्यक्ति संक्रमित

COVID-19

आंध्र प्रदेश में 9,664 लोगों की जांच की गई और 48 को स्वस्थ हो जाने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

अमरावती। आंध्र प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के 134 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,117 हो गई है और एक अन्य संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है। सरकार ने स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया कि पूर्वी गोदावरी जिले में वायरस से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बुलेटिन के अनुसार बुधवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के जो नए मामले सामने आए हैं, उनमें से नौ चेन्नई के कोयम्बेडू बाजार से हैं। राज्य में 9,664 लोगों की जांच की गई और 48 को स्वस्थ हो जाने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही राज्य में इलाज के बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,057 हो गई है और कुल 1,002 लोगों का इलाज चल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 के कारण भारत में 18,000 लोगों की हो सकती है मौत: महामारी विशेषज्ञ 

बुलेटिन में बताया गया कि यहां रह रहे दूसरे राज्यों के 219 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 75 का उपचार चल रहा है। इसके अलावा विदेश से लौटे 111 लोगों का उपचार चल रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़