झारखंड में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत, 26 नए मामले सामने आए

jharkhand

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज रात जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कोविड-19 से 12वीं मौत हजारीबाग जिले में हुई है। बुलेटिन के अनुसार, अब तक राज्य में संक्रमित हुए 2219 लोग में से 1841 लोग अन्य राज्यों से लौटे हैं।

रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि 26 नए मामले सामने आए हैं। सरकार ने बताया कि राज्य में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से 12 लोग की मौत हुई है जबकि कुल 2219 लोग बुधवार तक इससे संक्रमित हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 53 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 2193 हुई

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज रात जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कोविड-19 से 12वीं मौत हजारीबाग जिले में हुई है। बुलेटिन के अनुसार, अब तक राज्य में संक्रमित हुए 2219 लोग में से 1841 लोग अन्य राज्यों से लौटे हैं। राज्य के 2219 संक्रमितों में से 1575 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। 632 लोगों का फिलहाल इलाज चल रहा है। जबकि 12 की मौत हो चुकी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़