तमिलनाडु में 1,000 और नर्सों की भर्ती, सेवानिवृत्त होने वाले डॉक्टरों का हुआ सेवा विस्तार

K Palaniswami

बयान के मुताबिक, चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के जरिए भर्ती की गईं नर्सों को नियुक्ति आदेश जारी किए जा रहे हैं। साथ ही उनसे आदेश मिलने के तुरंत बाद नौकरी शुरू करने को कहा जा रहा है।

चेन्नई। कोरोना वायरस से निपटने में अधिक संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों की जरूरत को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने 1,000 से अधिक नर्सों की भर्ती की है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि 1,323 नर्सों की भर्ती की गई है। साथ ही इस महीने सेवानिवृत्त होने जा रहे डॉक्टरों, नर्सों और अन्य चिकित्साकर्मियों की सेवा अवधि को दो महीने का विस्तार प्रदान किया गया है। अनुबंध के आधार पर इसका नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: J&K की जेलों में कैदी बना रहे मास्क, महीने के अंत तक बनाएंगे 1 लाख मास्क

बयान के मुताबिक, चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के जरिए भर्ती की गईं नर्सों को नियुक्ति आदेश जारी किए जा रहे हैं। साथ ही उनसे आदेश मिलने के तुरंत बाद नौकरी शुरू करने को कहा जा रहा है। वहीं, हाल ही में सरकार ने अस्पतालों में 530 डॉक्टर, 1,000 नर्स और 1,508 प्रयोगशाला तकनीशियन की नियुक्ति की थी।

इसे भी देखें : Doctors पर हमला करने पर नहीं मिलेगी Bail, 7 साल तक केलिए जाएंगे Jail 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़