पुणे में कोविड-19 से 2 और लोगों की मौत, जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई

Covid-19

निगमायुक्त शेखर गायकवाड़ ने बताया कि उसे चार अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात सांस लेने में परेशानी होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। बुधवार सुबह किडनी खराब हो जाने के कारण उसकी मौत हो गई।

पुणे। पुणे में दो और लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई जिसके साथ ही इस जिले में इस महामारी के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 10 हो गई है। निगमायुक्त शेखर गायकवाड़ ने बताया कि 44 वर्षीय एक व्यक्ति को वेंटिलेटर पर रखा गया था और उसे गंभीर मधुमेह भी था। बुधवार सुबह सरकारी नायडू अस्पताल में उसकी मौत हो गई। गायकवाड़ ने बताया कि उसे चार अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात सांस लेने में परेशानी होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। बुधवार सुबह किडनी खराब हो जाने के कारण उसकी मौत हो गई। 

इसे भी पढ़ें: देश में कोविड-19 के 5200 मामले, लॉकडाउन बढ़ाने पर विचार कर रही है सरकार 

पुणे के संभागीय आयुक्त डॉ. दीपक महीसेकर ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित एक व्यक्ति की सरकारी ससून अस्पताल में मौत हो गई। मंगलवार तक पुणे में आठ लोगों की मौत हुई थी लेकिन अब मृतक संख्या 10 हो गई है।

इसे भी देखें : Lockdown बढ़ाने की राज्यों ने की माँग, Corona के बढ़ते मामलों से सरकार पर बढ़ा दबाव 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़