कोरोना से भारत का हाल बेहाल! एक दिन में 3,32,730 नए मामले, 2200 से ज्यादा लोगों की मौत

deaths
रेनू तिवारी । Apr 23 2021 10:58AM

देश में एक दिन में कोविड-19 के 3,32,730 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 1,62,63,695 पर पहुंचे। 2,263 संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या 1,86,920 पर पहुंच गयी है।

देश में एक दिन में कोविड-19 के 3,32,730 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 1,62,63,695 पर पहुंचे। 2,263 संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या 1,86,920 पर पहुंच गयी है।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी के अनुसार देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 24,28,616 है। 

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 रोधी टीकों की कीमतों में एकरूपता के लिए केंद्र बनाए राष्ट्रीय नीति : मायावती 

भारत ने 15 अप्रैल को दैनिक मामलों में 2 लाख का आंकड़ा पार किया था और गुरुवार (22 अप्रैल) को 3 लाख का आंकड़ा पार किया था। प्रवृत्ति से पता चलता है कि भारत में कोविड -19 मामले केवल 17 दिनों में तीन गुना हो गए। रायटर्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 3,14,835 मामलों में भारत की दैनिक छलांग ने दुनिया में 2,97,430 मामलों में पिछले एक दिन की वृद्धि को पीछे छोड़ दिया है।

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार 25 मरीजों की मौत, घटना के पीछे संभावित वजह ऑक्सीजन की कमी। अस्पताल में गंभीर रूप से 60 मजीजों की जान खतरे में है। सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक अस्पताल में ऑक्सीजन की भारी कमी हैं। अस्पताल में केवल दो घंटे की ऑक्सीजन  बची हैं। ऐसे में अस्पताल के हालात काफी ज्यादा खतरनाक है। दिल्ली के मैक्स अस्पताल की भी यहीं हालत है वहां बस एक घंटे की ऑक्सीजन बची हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 'विरार अस्पताल आग' हादसे की जांच के आदेश दिए 

शीर्ष पांच राज्य जिन्होंने अधिकतम मामले दर्ज किए हैं, 67,013 मामलों के साथ महाराष्ट्र हैं, इसके बाद उत्तर प्रदेश में 34,254 मामले, केरल में 26,995 मामले, 26,169 मामलों के साथ दिल्ली और 25,795 मामलों के साथ कर्नाटक हैं। नए मामलों के 54.15 फीसदी मामले इन पांच राज्यों से हैं, अकेले महाराष्ट्र में 20.14 फीसदी नए मामले हैं।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने ऑक्सीजन और ICU बेड की कमी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा  

आपको बता दें कि अमेरिका के कई सांसदों ने भारत में कोविड-19 के मामलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी पर चिंता प्रकट की और बाइडन प्रशासन से भारत को सभी जरूरी मदद मुहैया कराने का अनुरोध किया है। डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद एडवर्ड मार्के ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हमारे पास जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए सारे संसाधन हैं और यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है।’’ उन्होंने कहा कि भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के दुनिया में सबसे ज्यादा मामले आए हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़