हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के 552 नये मामले सामने आये

Covid Cases

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। बुलेटिन के अनुसार नये मामलों में से 298 केवल गुरूग्राम से सामने आये हैं। फरीदाबाद में 107, अंबाला में 32 और पंचकूला में 26 नये मरीजों का पता चला।

चंडीगढ़|  हरियाणा में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 552 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,74,340 पर पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। बुलेटिन के अनुसार नये मामलों में से 298 केवल गुरूग्राम से सामने आये हैं। फरीदाबाद में 107, अंबाला में 32 और पंचकूला में 26 नये मरीजों का पता चला।

हरियाणा में ओमीक्रोन का कोई नया मामला सामने नहीं आया और संक्रमण के कारण मौत को कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया।

बुलेटिन के अनुसार मृतकों की संख्या 10,064 हैं। राज्य में अभी उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,907 है। अबतक7,62,346 लोगों ने संक्रमण को मात दी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़