मुस्लिमों की तुलना में गाय ज्यादा सुरक्षित है: शशि थरूर

Cow is more secure than Muslims: Shashi Tharoor
[email protected] । Jul 23 2018 8:19AM

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने आज कहा कि भारत में कई जगहों पर ‘मुस्लिमों की तुलना में गाय’ ज्यादा सुरक्षित है। उनके इस टिप्पणी से विवाद भड़क सकती है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने आज कहा कि भारत में कई जगहों पर ‘मुस्लिमों की तुलना में गाय’ ज्यादा सुरक्षित है। उनके इस टिप्पणी से विवाद भड़क सकती है। थरूर की यह टिप्पणी उनके ‘हिन्दू पाकिस्तान’ के बयान के बाद सामने आयी है जिसकी उनके राजनीतिक विरोधियों ने आलोचना की थी। थरूर ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘भाजपा के मंत्रियों का सांप्रदायिक हिंसा में कमी के बारे में दावा तथ्यों पर खरा क्यों नहीं उतरता। ऐसा प्रतीत होता है कि कई जगहों पर मुस्लिम की तुलना में गाय सुरक्षित है।’’

 उन्होंने एक सामाचार पोर्टल पर छपे अपने आलेख का लिंक भी दिया है जिसमें ‘गाय - मुस्लिम’ टिप्पणी थी। उनकी टिप्पणी गाय तस्करी करने के संदेह में राजस्थान के अलवर जिले में एक भीड़ द्वारा 28 वर्षीय अकबर खान की पीट - पीट कर की गयी हत्या के कुछ दिनों के बाद सामने आयी है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़