महागठबंधन में शामिल होना चाहते हैं डी राजा, हेमंत सोरेन से की मुलाकात

cpi-leader-raja-requests-jmm-chief-soren-to-include-party-in-proposed-mahagathbandhan
[email protected] । Mar 16 2019 12:36PM

झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हेमन्त सोरेन ने राजा से कहा कि झामुमो भी चाहता है कि वाम दल झारखंड में महागठबंधन का हिस्सा बने। लेकिन वाम दल को कोडरमा सीट पर अपना दावा छोड़ना चाहिए।

रांची। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रीय सचिव डी राजा ने शुक्रवार को झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन से दिल्ली में मुलाकात कर आग्रह किया कि भाकपा को झारखंड के महागठबंधन का हिस्सा बनाते हुए उसे हजारीबाग सीट दी जाये। झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हेमन्त सोरेन ने राजा से कहा कि झामुमो भी चाहता है कि वाम दल झारखंड में महागठबंधन का हिस्सा बने। लेकिन वाम दल को कोडरमा सीट पर अपना दावा छोड़ना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे रावण, काशी के वोटबैंक को साधना नहीं है आसान

हेमन्त सोरेन ने स्पष्ट किया कि झामुमो सभी समान विचार वाले दलों को गठबंधन में शामिल कर भाजपा को परास्त करने के प्रति संकल्पित है। उन्होंने कहा कि झामुमो इस मामले में वाम दलों का साथ देने को तैयार है। अब इस बारे में निर्णय वाम दलों को करना है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़