सीआरपीएफ अधिकारी ने की आत्महत्या

CRPF Officer Suicide

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी त​था वांगलं को चिंतलनार के फील्ड अस्पताल ले जाया गया, जहां सीआरपीएफ के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि वांगलं नागालैंड के दीमापुर जिले का निवासी था।

सुकमा| छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के निरीक्षक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस संबध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुरकापाल शिविर में कोबरा 206 बटालियन के निरीक्षक वांलगं (37) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वांगलं ने बृहस्पतिवार की रात लगभग 8.50 बजे शिविर के शौचालय में अपने गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी है।

उन्होंने बताया कि जब शिविर के अन्य जवानों ने वांगलं को बहुत देर तक नहीं देखा तब उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की, बाद में जब जवान शौचालय में पहुंचे तब उन्होंने वांगलं का शव एक गमछे के सहारे लटके ​हुए देखा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी त​था वांगलं को चिंतलनार के फील्ड अस्पताल ले जाया गया, जहां सीआरपीएफ के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि वांगलं नागालैंड के दीमापुर जिले का निवासी था।

पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़