पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल सी वी आनंद बोस बुधवार को करेंगे शपथ ग्रहण

 Dr CV Ananda Bose
प्रतिरूप फोटो
ANI

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1977 बैच के केरल कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी बोस राज्यपाल के रूप में ला गणेशन की जगह लेंगे। 2011 में सेवानिवृत्त होने से पहले उन्होंने कोलकाता में राष्ट्रीय संग्रहालय के प्रशासक के रूप में कार्य किया था

सी वी आनंद बोस बुधवार को पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल नामित किए जाने वाले बोस यहां राज भवन में शपथ ग्रहण करेंगे। अधिकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंदोपाध्याय और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी सहित कई अन्य गणमान्य हस्तियां मौजूद होंगी।

इसे भी पढ़ें: Gujarat में दिखा चुनावी जोर, PM मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, राहुल ने भी किया प्रचार

राज्यपाल को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा शपथ दिलाई जाती है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1977 बैच के केरल कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी बोस राज्यपाल के रूप में ला गणेशन की जगह लेंगे। 2011 में सेवानिवृत्त होने से पहले उन्होंने कोलकाता में राष्ट्रीय संग्रहालय के प्रशासक के रूप में कार्य किया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़