चक्रवात ओखी : मुंबई के निकट मूसलाधार बारिश, स्कूल बंद

Cyclone Ockhi 300km west of Mumbai coast, PM Modi asks BJP workers to help people in Gujarat

चक्रवात ओखी का सामना करने के लिए मुंबई कमर कस रहा है, दूसरी ओर इसके चलते महानगर के आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई।

मुंबई। चक्रवात ओखी का सामना करने के लिए मुंबई कमर कस रहा है, दूसरी ओर इसके चलते महानगर के आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। ऐहतियाती तौर पर शहर और नजदीक के जिलों में स्कूल और कॉलेज के लिए बंद कर दिए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे के कुछ हिस्सों में आज तड़के तूफानी बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में मुंबई और उपनगरों में रूक-रूककर बारिश होगी। मुंबई में कल रात कुछ हिस्सों में बारिश होने के कारण पूर्वी और पश्चिमी एक्सप्रेस हाइवे पर यातायात धीमा पड़ गया।

मौसम विभाग की मुंबई वेधशाला की ओर से चेतावनी जारी करने के बाद राज्य सरकार ने मुंबई, सिंधुदुर्ग, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों में स्कूलों में आज के लिए अवकाश घोषित किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़