16 साल की नाबालिग को अगवा कर किया बलात्कार फिर दी मारने की धमकी, आरोपी पर मामला दर्ज

rape

फतेहपुर में दलित किशोरी से दुष्कर्म किया।केशवदास वर्मा ने शनिवार को बताया क्षेत्र के एक गांव की 16 साल की दलित किशोरी को अगवा कर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने की वारदात बृहस्पतिवार रात की है। पीड़िता के परिजनों ने उसे (पीड़िता को) शुक्रवार सुबह आरोपी युवक के घर से बरामद कर मामला दर्ज करवाया है।

फतेहपुर (उप्र)। फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 साल की दलित किशोरी को अगवा कर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। जहानाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) केशवदास वर्मा ने शनिवार को बताया क्षेत्र के एक गांव की 16 साल की दलित किशोरी को अगवा कर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने की वारदात बृहस्पतिवार रात की है। पीड़िता के परिजनों ने उसे (पीड़िता को) शुक्रवार सुबह आरोपी युवक के घर से बरामद कर मामला दर्ज करवाया है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर वर्मा ने बताया कि पीड़िता बृहस्पतिवार की रात घर के बाहर छप्पर में सो रही थी, तभी आधी रात को गांव का 22 वर्षीय युवक उसे अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसे भी पढ़ें: गोवा में आक्रामक चुनाव प्रचार अभियान शुरू करें: राहुल ने कांग्रेस नेताओं से कहा

एसएचओ ने बताया कि शुक्रवार सुबह परिजन और ग्रामीणों ने पीड़िता को आरोपी युवक के घर से बरामद कर पुलिस को इस बारे में सूचित किया। वर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर शुक्रवार की शाम आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम (एससीएसटी एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया और शनिवार को पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़