राजस्थान में 60 साल की महिला की मौत, कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नये मामले सामने आए

rajasthan

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि इन नये मामलों में से आठ लोगों का संबंध तबलीगी जमात के कार्यक्रम से है। इनमें से छह झुंझुनू और दो चुरू के हैं। उन्होंने कहा, ‘‘बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में पिछले चार दिन से भर्ती एक बुजुर्ग महिला (60) की आज मौत हो गयी।

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित 60 वर्षीय महिला की शनिवार को मौत हो गयी। महिला बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती थी और उसने हाल में कोई यात्रा नहीं की थी। इस बीच, कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 191 हो गयी है।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन को चरणबद्ध रूप से हटाने के लिए सुझाव देने तथा अर्थव्यवस्था के संबंध में दो टास्क फोर्स गठित

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि इन नये मामलों में से आठ लोगों का संबंध तबलीगी जमात के कार्यक्रम से है। इनमें से छह झुंझुनू और दो चुरू के हैं। उन्होंने कहा, ‘‘बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में पिछले चार दिन से भर्ती एक बुजुर्ग महिला (60) की आज मौत हो गयी। उसने हाल में कोई यात्रा नहीं की थी। महिला दिव्यांग थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़