कार्ति चिदंबरम का ट्वीट, प्रियंका गांधी वाड्रा बनें UP में CM कैंडिडेट

priyanka

कार्ति चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस को फिर से मजबूत करने का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर आता है। पार्टी को अपने इरादे स्पष्ट करने के लिए प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना चाहिए।

नयी दिल्ली। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस को फिर से मजबूत करने का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है और ऐसे में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: पहले शिवराज सिंह चौहान बोलते थे, अब सिंधिया ने कांग्रेस को चुनौती देने के अंदाज में कहा...टाइगर अभी जिंदा है

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस को फिर से मजबूत करने का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर आता है। पार्टी को अपने इरादे स्पष्ट करने के लिए प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना चाहिए। प्रियंका गांधी को बुनियादी रूप से लखनऊ में ही रहना चाहिए और वहीं से कमान संभालनी चाहिए।’’ गौरतलब है कि प्रियंका उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की प्रभारी हैं। खबरों के मुताबिक, वह जल्द ही लखनऊ में रहकर उत्तर प्रदेश में पार्टी का कामकाज संभालेंगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़