दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा भाजपा सरकारों के लिए प्रेरणा के स्रोत: जेपी नड्डा

JP Nadda

भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे उपाध्याय की 53वीं पुण्यतिथि पर पार्टी मुख्यालय में आयोजित ‘‘समर्पण दिवस’’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार गरीबों, पिछड़ों, दलितों, जनजातियों और समाज के अन्य पिछड़े वर्गों के लिए समर्पित है।

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ की दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा केंद्र व भाजपा शासित राज्यों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे उपाध्याय की 53वीं पुण्यतिथि पर पार्टी मुख्यालय में आयोजित ‘‘समर्पण दिवस’’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार गरीबों, पिछड़ों, दलितों, जनजातियों और समाज के अन्य पिछड़े वर्गों के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि यह सरकार उपाध्याय के दिखाए मार्गों पर चल रही है। उपाध्याय की 1968 में मृत्यु हो गई थी। उनकी पुण्यतिथि को भाजपा हर साल समर्पण दिवस के रूप में मनाती है। भारतीय जनसंघ ही बाद में भाजपा बनी। नड्डा ने कहा कि अंत्योदय और एकात्म मानववाद की उपाध्याय की विचारधारा का आधार भारतीय संस्कृति और मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम पूरे देश के उत्थान के लिए है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में कोई व्यक्ति या तो राजनीतिज्ञ होता है, या विचारक, या संगठक होता है, लेकिन वह तीनों में माहिर थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़