दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में, 24 घंटे का AQI 429 रहा

Delhi air quality

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक रहा।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता शुक्रवार की सुबह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गयी और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शुक्रवारको सुबह नौ बजे 358 रहा। पड़ोसी एनसीआर शहरों फरीदाबाद (289) और ग्रेटर नोएडा (250) में वायु गुणवत्ता शुक्रवार को सुबह ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। गाजियाबाद में (331), गुरुग्राम में (309) और नोएडा (315) में एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को 24 घंटे का एक्यूआई 429 रहा। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा माना जाता है, 51 से 100 के बीच एक्यूआई संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब, और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक रहा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 91 प्रतिशत दर्ज की गयी। दिल्ली में बृहस्पतिवार को अभी तक मौसम का सबसे कम 19.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। शहर में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली में ‘‘कोहरा’’ छाए रहने का अनुमान जताया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़