दिल्ली भाजपा ने चुनाव आयोग से कहा, मस्जिदों पर विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त करें

delhi-bjp-asks-ec-to-appoint-special-observers-on-mosques
[email protected] । Mar 17 2019 10:36AM

एक पत्र में प्रदेश भाजपा के कानून विभाग के संयोजक नीरज ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं पर धार्मिक आधारों पर मतदाताओं के ध्रुवीकरण का आरोप लगाते हुए सीईओ से मस्जिदों पर विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त करने का आग्रह किया है।

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) से मस्जिदों पर विशेष पर्यवेक्षकों को नियुक्त करने का आग्रह किया है। लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को ‘‘धार्मिक आधारों” पर प्रभावित किए जाने के प्रयास से बचाने के लिए पार्टी ने यह अनुरोध किया है। 

एक पत्र में प्रदेश भाजपा के कानून विभाग के संयोजक नीरज ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं पर धार्मिक आधारों पर मतदाताओं के ध्रुवीकरण का आरोप लगाते हुए सीईओ से मस्जिदों पर विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त करने का आग्रह किया है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस प्रवक्ता ने Modi का मतलब मसूद, ओसामा, दाऊद, ISI बताया, दर्शकों ने कहा- शेम-शेम

नीरज ने आरोप लगाया, “आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के सदस्यों द्वारा धार्मिक आधारों पर मतदाताओं के ध्रुवीकरण के निरंतर प्रयासों के चलते हम आपको यह शिकायत लिखने पर विवश हुए हैं।” इस मुद्दे पर आप की तरफ से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़